पंचायत होंगे हाईटेक, मुखिया सम्मेलन में संकल्प !

पंचायत होंगे हाईटेक, मुखिया सम्मेलन में संकल्प !

Village LINE
0
मुखिया सम्मेलन का भव्य आयोजन पंचायतों को हाईटेक बनाने का संकल्प
पलामू।  डालटनगंज के गांधी स्मृति भवन में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में पंचायतों को हाईटेक बनाने, उनके सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और वित्त एवं वाणिज्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्री ने घोषणा की कि सभी पंचायतों को और अधिक फंड तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि विकास योजनाएं सीधे गांव की जनता तक पहुंच सकें।
“पंचायतों को अब और मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी मुखियाओं को जल्द से जल्द डिजिटल लॉगिन आईडी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि पंचायतों का सारा काम-काज पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी हो सके। पंचायतों को और अधिक फंड और सुविधाएं देकर हम विकास की गति को तेज करेंगे।”
दीपिका पांडे सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री 
सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिला मुखियाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि महिलाओं के नेतृत्व में गांव की सरकार अब आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है।
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘मइया सम्मान योजना’ को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उनकी क्रय शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस सम्मेलन को पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा देने वाला कार्यक्रम माना जा रहा है, जिसमें डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण दोनों को एकसाथ बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top