हर्ष पांडेय पिटाई मामले ने फिर तुल पकड़ा, पुलिस को अल्टीमेटम !

हर्ष पांडेय पिटाई मामले ने फिर तुल पकड़ा, पुलिस को अल्टीमेटम !

Village LINE
0
हर्ष पांडेय पिटाई मामले ने फिर तुल पकड़ा
सांसद ढुलू  ने दिया पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम 
धनबाद/बोकारो। भाजपा सांसद ढुलू महतो ने पुलिस और जिला प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
“मोहम्मद आरिफ का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके सोशल मीडिया पर हथियार लेकर कई तस्वीरें उपलब्ध हैं। बावजूद इसके एक पढ़ने वाले निर्दोष युवक को जेल भेज दिया गया। यह पूरी तरह गलत है। एसपी एक हफ्ते के अंदर मामले की जांच कर आरिफ को जेल भेजें, वरना हम सड़क पर उतरेंगे और जोरदार आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।”
_ढुलू महतो, सांसद, धनबाद 
सांसद महतो ने आज धनबाद स्थित सेक्टर-1 के अपने सांसद आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बोकारो के चिरा चास थाना क्षेत्र में 1 मई को जिम में कथित धार्मिक भड़काऊ गाना बजने का विरोध करने पर हर्ष कुमार पांडे नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। CCTV फुटेज में यह घटना साफ कैद हुई है। हमले के दौरान हर्ष की सोने की चेन भी छीन ली गई।

इस घटना के बाद हर्ष पांडे को बिना किसी बड़े जुर्म के उनके गांव बिहार जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सांसद महतो ने आरोप लगाया कि पुलिस एक खास वर्ग को खुश करने के लिए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

सांसद महतो ने इस मामले को धार्मिक असंतुलन और पुलिसिया पक्षपात का उदाहरण बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना ने तनाव पैदा कर दिया है और आंदोलन की आशंका बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top