पत्रकारों ने किया कांग्रेस का बहिष्कार !

पत्रकारों ने किया कांग्रेस का बहिष्कार !

Village LINE
0
कांग्रेस प्रेसवार्ता: पत्रकारों ने किया बहिष्कार 
माफ़ी तो दूर प्रतिक्रिया तक नहीं दी मंत्री इरफान ने
हजारीबाग। कांग्रेस की प्रेसवार्ता का पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया है। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित इस प्रेसवार्ता का स्थानीय पत्रकारों ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन सिंह मौजूद थीं। लेकिन पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया और बाहर प्रदर्शन किया।

पत्रकारों का आरोप है कि 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में उनके सहयोगियों पर हमला किया गया था। इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही कोई माफी मांगी गई, जिससे पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।
प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांगते और पत्रकार समुदाय के प्रति संवेदना नहीं व्यक्त करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को भी दोहराया।

पत्रकारों का कहना है कि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इस मामले में अब तक प्रशासन और कांग्रेस पार्टी की चुप्पी उन्हें और अधिक आहत कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top