कोल इंडिया एससी/एसटी कर्मचारी संगठन सिस्टा द्वारा एसपी माइंस चितरा में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

कोल इंडिया एससी/एसटी कर्मचारी संगठन सिस्टा द्वारा एसपी माइंस चितरा में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

Village LINE
0
चितरा कोलियरी में डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती : सिस्टा ने किया युगपुरुष का सम्मान, बोले – उनके आदर्श आज भी प्रेरणा का पुंज”

सिस्टा संगठन ने वंचितों व शोषितों के मसीहा और युगपुरुष बाबासाहेब को किया याद

चितरा कोलियरी महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, सिस्टा सचिव प्रसादी दास और एटक नेता पशुपति कोल ने कहा – उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
सारठ । एस.पी. माइंस चितरा कोलियरी वर्कशॉप कार्यालय के समीप ‘कॉल इंडिया एससी/एसटी एम्पलाई ऑर्गेनाइजेशन सिस्टा’ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा-सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई। 

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर सिस्टा के सचिव प्रसादी दास, एटक नेता पशुपति कोल, चितरा कोलियरी के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार सहित कई वक्ताओं ने बाबा साहेब को संबोधित करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रणेता बताया। 

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने एक सशक्त, समरस और लोकतांत्रिक भारत की नींव रखी। उनके कालजयी विचार और आदर्श आज भी हम सभी को न्यायपूर्ण, समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। 
“बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर युगपुरुष थे। उन्होंने वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का अमृत है। उनके विचार हमें आज भी एक समतामूलक और सशक्त भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।” 
_ मदन मोहन कुमार, चितरा कोलियरी महाप्रबंधक

कार्यक्रम में कोलियरी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top