सारठ में सड़क घोटाले का खुलासा! ग्रामीणों ने CM सड़क योजना का काम बंद कराया

सारठ में सड़क घोटाले का खुलासा! ग्रामीणों ने CM सड़क योजना का काम बंद कराया

Village LINE
0
सारठ में CM ग्राम सड़क योजना में करोड़ों का घोटाला?

घटिया सामग्री से सड़क निर्माण, पुरानी टार हटाने की बजाय मनमानी! 

सारठ के ग्रामीण उग्र, डिप्टी कमिश्नर से जांच की मांग 

ठेकेदार बोकारो का – सारठ के ग्रामीण बोले, “सही काम करो वरना आंदोलन, नहीं तो मिठाई खिलाकर विदा करेंगे”
सारठ । विधानसभा के सबैजोर पंचायत के देवली गांव से भथरिया गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4 किलोमीटर लंबी सड़क एवं गार्डवाल निर्माण में करोड़ों रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मनमानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक (ठेकेदार) बोकारो का है और अरंग चपरा से आया है। पुरानी टार को हटाकर नई मेटल डालने के बजाय घटिया तरीके से काम किया जा रहा है। GSB मिक्स नहीं हो रहा, पुरानी सामग्री को ठीक से हटाया नहीं जा रहा और मनमानी ढंग से कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पानी डाला जाए तो सड़क तुरंत टूट जाएगी। सही निर्माण न होने पर यह सड़क कुछ महीनों में ही चकनाचूर हो जाएगी और जनता को बार-बार समस्या होगी।

हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर ठेकेदार सही ढंग से काम पूरा कर दे तो वे 10,000 रुपये खर्च करके उसे मिठाई खिलाकर विदा करेंगे।
मुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह उर्फ चाडू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आज सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचकर सड़क कार्य को तत्काल बंद करा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा घटिया तरीके से काम किया जा रहा है, जिससे सड़क टिकाऊ नहीं बनेगी। उन्होंने देवघर उपायुक्त और उप विकास आयुक्त से तुरंत जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि संवेदक का यही रवैया जारी रहा तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले में जब विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से संपर्क किया गया तो दोनों अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
“हमने संवेदक को कई बार घटिया कार्य के खिलाफ चेताया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, फिर भी सड़क की हालत खराब है। अब या तो सही तरीके से काम हो या हम आंदोलन पर उतरेंगे।” 
_सुधीर कुमार सिंह उर्फ चाडू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि

ग्रामीणों की मांग है कि तुरंत उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी संवेदक पर कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top