गुमला में 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

गुमला में 2 लड़कियों के साथ गैंगरेप, मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी

Village LINE
0
गुमला सदर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना के अनुसार, पीड़ित युवतियों में से एक की आरोपी युवक से दोस्ती थी। आरोपी ने घूमने के बहाने उसे गुमला बुलाया। युवती अपनी सहेली को साथ लेकर आई, जबकि आरोपी भी अपने दोस्त के साथ पहुंचा। दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक पर युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गए।
शाम ढलने के बाद आरोपियों ने बीयर खरीदी और दोनों युवतियों को जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म शुरू कर दिया। एक युवती किसी तरह भागने में सफल रही और पास के पुआल के ढेर में छिपकर अपनी जान बचाई। उसने तुरंत लोकेशन भेजकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इस दौरान दूसरी युवती के साथ आरोपियों ने दरिंदगी जारी रखी। भागी हुई युवती के छिपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने तीसरे युवक को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर दूसरी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पीड़ित युवतियों ने रविवार देर रात सदर थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में से एक डुमरडीह पंचायत का और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top