NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का पुतला फूंका

NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का पुतला फूंका

Village LINE
0
NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का पुतला फूंका
बोकारो । नया मोड़ में कांग्रेस युवा मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी व पेपर लीक तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नया मोड़ पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में लगातार दूसरी बार पेपर लीक और गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा, 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस युवा मोर्चा पूरे झारखंड में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम इस मुद्दे को सड़क से सदन तक ले जाएंगे।

जिलाध्यक्ष नितीश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top