रामगढ़ में प्रथम चरण 16 मई से शुरू होगा
रामगढ़ । भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी रामगढ़ के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त ने जनगणना की पूरी प्रक्रिया, समय-सारणी और जिले में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
जनगणना 2027 की प्रक्रिया
उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि जनगणना 2027 की सारी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा जिला स्तर के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रखंड स्तर के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
रामगढ़ जिले में जनगणना की तैयारियां_
- कुल 8 चार्ज ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
- 1870 प्रगणक (Enumerators)
- 312 सुपरवाइजर
इस बार पूरी जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
महत्वपूर्ण चरण
सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-जनगणना)
1 मई से 15 मई 2026 तक
इस दौरान हर व्यक्ति स्वयं मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल की मदद से अपनी जानकारी भर सकेंगे।
प्रथम चरण - हाउस लिस्टिंग एवं मकान गणना
16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक
इस चरण में मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी।
द्वितीय चरण - जनसंख्या गणना
9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक ।
इस चरण में वास्तविक जनसंख्या गणना की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं और सुविधाएं आधिकारिक पोर्टल census.gov.in पर उपलब्ध हैं।
उपायुक्त ऋतुराज ने आम नागरिकों से अपील की कि वे पोर्टल पर जाकर पूरी जानकारी लें और जनगणना 2027 में सक्रिय रूप से भाग लें। सही और सटीक जानकारी देने से देश के विकास की योजनाएं बेहतर तरीके से तैयार की जा सकेंगी।
