असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

Village LINE
0
देवघर । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा बुधवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह दौरा असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान शुरू होने से महज एक दिन पहले किया गया है।

मुख्यमंत्री के साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। हेमंत बिस्वा सरमा सुबह गुवाहाटी से फ्लाइट से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे सत्संग आश्रम गए। वहां आचार्यदेव से मुलाकात और आशीर्वाद लेने के बाद वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे।

वीआईपी गेट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की, बेलपत्र चढ़ाए, जलाभिषेक किया और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना पूरी की। पूजा के दौरान पुरोहितों ने उनका साथ दिया।

पूजा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने पुरोहित से आशीर्वाद लिया और पूर्वजों की पोथी में अपना नाम दर्ज कराया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा बैद्यनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरूप दिया गया।

मंदिर दौरे के दौरान हिमंत बिस्वा शर्मा ने असम राज्य के विकास, शांति और जनता के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद वे मीडिया से कोई बातचीत किए बिना मंदिर परिसर से रवाना हो गए।

यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि असम में कल से विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए भाजपा नीत गठबंधन की ओर से प्रचार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top