उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अब तक आपूर्ति नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि पोर्टल पर डिलीवरी का स्टेटस अपडेट कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ता भ्रम में हैं और बार-बार एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।
गैस सिलेंडर न मिलने से कई परिवारों में खाना बनाने की समस्या गंभीर हो गई है। महिलाएं और परिवार के सदस्य परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी कर्मचारियों की उदासीनता के कारण समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा, “बुकिंग करने के बाद डिलीवरी दिखाकर हमारी परेशानी बढ़ाई जा रही है। हमें न तो सिलेंडर मिल रहा है और न ही कोई जवाब।”
उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग, जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी से तत्काल जांच कराने तथा एजेंसी की कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।
LPG आपूर्ति से जुड़ी शिकायत कहां करें_
उपभोक्ता एचपी गैस हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या MyHPGas पोर्टल/ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
