ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री-बिना बेस के डामर बिछाने का आरोप

ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री-बिना बेस के डामर बिछाने का आरोप

Village LINE
0
रतनपुर-छाताटांड सड़क निर्माण में भारी अनियमितता! 
ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री-बिना बेस के डामर बिछाने का आरोप
गोविंदपुर/धनबाद । गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बिराजपुर पंचायत के रतनपुर से छाताटांड तक बन रही सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है और गुणवत्ता के सारे मानक धरे रह गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से काफी कम रखी जा रही है। कई जगहों पर बिना ठीक से बेस तैयार किए ही डामर बिछा दिया गया है, जिससे सड़क कुछ ही महीनों में टूट-फूटकर खराब हो जाएगी।
“पहले बेस ही ठीक से नहीं बनाया, सीधे डामर डाल दिया। बारिश आएगी तो सड़क बह जाएगा। यह पैसा खाने वाली सड़क है, विकास की नहीं।”
_स्थानीय ग्रामीण, रतनपुर-छाताटांड 

“हमारा पैसा है, हमारी सड़क है। घटिया काम चलने नहीं देंगे। जांच होनी चाहिए।”  
स्थानीय ग्रामीण, रतनपुर-छाताटांड

अन्य स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता की कमी है। संबंधित विभाग के अधिकारी नियमित रूप से साइट पर निगरानी नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है और कोई उसे रोक नहीं रहा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत पूरे मामले की जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top