कहीं बस्ती तो कहीं हाईवे धंसने से मचा कोहराम !

कहीं बस्ती तो कहीं हाईवे धंसने से मचा कोहराम !

Village LINE
0

NH-32 मार्ग तीन से चार फीट धंसने से लोगों में भय का माहौल

विधायक ने प्रशासन और बीसीसीएल पर लगाया अडियल रवैये का आरोप 

केन्दुआडीह भुधंसान मामला

केन्दुआडीह/धनबाद । भुधंसान का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस ने इस विवाद को और तीव्र कर दिया। मशाल जुलूस की अगुवाई आजसू जिला अध्यक्ष मंटू ने प्रभावित लोगों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने तुरंत अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया।

विधायक राज सिन्हा पिछले 9 दिनों से अपने समर्थकों के साथ केन्दुआडीह में चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल पर अडियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधानसभा भेजा है, इसलिए उनके सुख-दुख में शामिल होना उनका कर्तव्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि बीसीसीएल गैस रिसाव और भुधंसान का डर दिखाकर लोगों को डराना चाहती है, लेकिन ग्रामीण किसी भी कीमत पर विस्थापन स्वीकार नहीं करेंगे।

उधर, धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। अरूप चटर्जी ने कहा कि बीसीसीएल के अधिकारी और यहां तक कि राज्य के मुख्य सचिव के दौरे के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि धनबाद-रांची मुख्य मार्ग NH-32 भी तीन से चार फीट धंस चुका है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

चटर्जी ने कहा कि उपायुक्त से उनकी बातचीत हुई है और दो-तीन दिन में वार्ता की संभावना है। यदि समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

केन्दुआडीह भुधंसान का मामला अब सिर्फ तकनीकी या प्रशासनिक नहीं रहा, बल्कि यह पूरी तरह से राजनीतिक संघर्ष का रूप ले चुका है। एक ओर विधायक राज सिन्हा अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर संयुक्त मोर्चा और निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं।

भुधंसान की हाल की प्रमुख घटनाएं

23 अप्रैल 2026 की एक और घटना में बाघमारा के सोनारडीह में फिर से भू धंसान का मामला सामने आया है, जिसमें दर्जनों मकान लगभग 10-12 फीट नीचे धंस गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

16 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट आई कि केंदुआडीह थाना भवन पर भूधंसान और भूमिगत आग का खतरा मंडरा रहा है। पुलिसकर्मी दहशत में हैं और थाना को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने बीएसएनएल के बंद पड़े एक्सचेंज भवन का भी निरीक्षण किया था।

सितंबर 2025 में धनबाद के कतरास क्षेत्र में दो बड़े भूधंसान हादसे हुए। एक सर्विस वैन गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 6 मजदूरों की मौत मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई थी। दूसरी घटना में आधे दर्जन घर जमींदोज हो गए थे और 4 लोगों की मौत हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top