केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफ़ा! खासकर छोटे शहरों में फायदा
नई दिल्ली/पटना/रांची । 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आया है। नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने हाल ही में (अप्रैल 2026 में) 8वें वेतन आयोग को एक विस्तृत कॉमन मेमोरेंडम सौंपा है। इसमें हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में काफी भारी बढ़ोतरी की मांग की गई है, साथ ही बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर और अन्य भत्तों में बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं।
यदि इन मांगों को स्वीकार कर लिया जाता है, तो दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ Z श्रेणी के छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को भी खास फायदा मिल सकता है।
वर्तमान HRA व्यवस्था (7वें वेतन आयोग के तहत)
7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार HRA की दरें महंगाई भत्ता (DA) के प्रतिशत पर निर्भर करती हैं_
- DA 25% पार होने पर_ दरें
27% (X श्रेणी)
18% (Y श्रेणी)
9% (Z श्रेणी) हो गई थीं।
- DA 50% पार होने पर_दरें बढ़कर
30% (X श्रेणी)
20% (Y श्रेणी) और
10% (Z श्रेणी) हो जाती हैं।
अप्रैल 2026 में DA को 60% कर दिया गया है (जनवरी 2026 से प्रभावी), इसलिए वर्तमान में ये ऊंची दरें (30-20-10%) ही लागू हैं।
न्यूनतम बेसिक पे (₹18,000) पर न्यूनतम HRA भी तय है —
X शहरों में ₹5,400
Y में ₹3,600 और
Z में ₹1,800
शहरों की श्रेणी (आबादी के आधार पर)_
- X श्रेणी (50 लाख से अधिक आबादी)- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे आदि।
- Y श्रेणी (5 लाख से 50 लाख आबादी)- लखनऊ, जयपुर, पटना, नागपुर, इंदौर, चंडीगढ़ आदि।
- Z श्रेणी (5 लाख से कम)- बाकी सभी छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र।
NC-JCM की HRA पर प्रमुख मांगें
NC-JCM ने तर्क दिया है कि पिछले वर्षों में किराए और रहन-सहन की लागत बहुत बढ़ गई है। इसलिए 8वें वेतन आयोग में HRA को और आकर्षक बनाने का प्रस्ताव है_
- X श्रेणी शहर_ 30% से बढ़ाकर 40%
- Y श्रेणी शहर_ 20% से बढ़ाकर 35%
- Z श्रेणी शहर_ 10% से बढ़ाकर 30%
साथ ही मांग की गई है कि HRA को सीधे DA से लिंक (Indexed) किया जाए, ताकि महंगाई बढ़ने पर भत्ता अपने आप अपडेट होता रहे। शहरों की श्रेणी की समीक्षा हर 5 साल में करने का भी सुझाव है।
छोटे शहरों (Z श्रेणी) को सबसे ज्यादा फायदा कैसे ?
Z श्रेणी में HRA की दर 10% से सीधे 30% हो जाएगी — यानी 20 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी। प्रतिशत के लिहाज से यह X और Y शहरों (10% और 15% अंक की बढ़ोतरी) से ज्यादा है। इसका मतलब है कि पटना, लखनऊ जैसे Y शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों की नेट सैलरी में भी अच्छा इजाफा हो सकता है, जहां पहले HRA कम होता था।
अन्य प्रमुख मांगें भी_
NC-JCM का प्रस्ताव सिर्फ HRA तक सीमित नहीं है। बल्कि इसमें सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, इंक्रीमेंट, प्रमोशन और पेंशन भी शामिल हैं। जैसे_
- लेवल-1 की बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000
- फिटमेंट फैक्टर 3.83
- सालाना इंक्रीमेंट 6% (वर्तमान 3% से दोगुना)।
- 18 पे-लेवल को घटाकर केवल 7 करने का प्रस्ताव (प्रमोशन में आसानी)
- DA 25% पर बेसिक पे में मर्ज करने का सुझाव
- पेंशन सुधार आदि।
ये मांगें अप्रैल 2026 में सौंपे गए 51-पेज के प्रस्ताव में हैं। सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 थी (कुछ एक्सटेंशन की मांग भी हुई)। आयोग अब दिल्ली, पुणे आदि शहरों में मीटिंग्स कर रहा है।
क्या सच में "बंपर" बढ़ोतरी होगी ?
- HRA में प्रस्तावित बढ़ोतरी महंगाई के असर को कम करेगी, खासकर छोटे शहरों में जहां किराया तेजी से बढ़ रहा है लेकिन सुविधाएं सीमित हैं। अगर बेसिक सैलरी भी ₹69,000 हो जाती है, तो कुल पैकेज में जबरदस्त उछाल आएगा।
हालांकि अभी ये सिर्फ कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं, आयोग की अंतिम सिफारिशें और सरकार की मंजूरी अभी बाकी है। वित्तीय बोझ (खर्च) को देखते हुए सरकार पूरी मांगें मान ले, यह तय नहीं।
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आमतौर पर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा रही हैं।
यदि यह लागू हुआ तो दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में रहने वालों को राहत मिलेगी, लेकिन Z श्रेणी शहरों के कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा होगा ।
केंद्रीय कर्मचारी व संगठन इस डिवेलपमेंट पर नजर लगातार टिकाए हुए हैं। पर असली तस्वीर आयोग की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद सैलरी स्लिप में ही साफ हो पाएगी।
