वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला, बड़े आंदोलन की तैयारी

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला, बड़े आंदोलन की तैयारी

Village LINE
0
बोकारो । वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट (ESL) पर रैयतों, मजदूरों और स्थानीय लोगों के शोषण तथा प्रदूषण फैलाने के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्लांट के खिलाफ जल्द ही धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है।

चास के विद्यापति नगर स्थित श्री विश्वनाथ-संकटमोचन मंदिर परिसर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने की। 

बैठक में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट द्वारा स्थानीय रैयतों, विस्थापितों और मजदूरों के साथ कथित शोषण, रोजगार के वादे न निभाने तथा क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापित परिवारों को रोजगार देने और उचित मुआवजा देने में विफल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा, “कंपनी द्वारा विस्थापितों और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम संघर्ष करेंगे और जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।”

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भाग लिया। चर्चा के बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के समापन पर विस्तारित जिला कांग्रेस कमिटी की घोषणा भी की गई।
 
“वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में रैयतों, मजदूरों और स्थानीय लोगों के साथ जो शोषण और अन्याय हो रहा है, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पार्टी उनके हक के लिए लड़ाई लड़ेगी और जल्द ही धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएगी।”
_जवाहर लाल महथा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बोकारो

यह बैठक बोकारो जिले में वेदांता ESL प्लांट से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बीच हुई है, जिसमें स्थानीय रोजगार, मुआवजा और पर्यावरण प्रदूषण के मुद्दे बार-बार उठते रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top