जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी: गुमला में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनगणना 2027 की तैयारियों में तेजी: गुमला में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Village LINE
0

गुमला । भारत की आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गुमला जिले में फील्ड ट्रेनरों और चार्ज पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया है। 

आज सूचना भवन, गुमला के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय दायित्व है। इसे चरणबद्ध तरीके से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करना होगा। 

 बड़ाइक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान पूरी गंभीरता से सीखें और अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि जिले में जनगणना कार्य निर्विघ्न और सटीक तरीके से पूरा हो सके।

कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रशिक्षण के उद्देश्यों तथा विषय-वस्तु की विस्तृत जानकारी दी।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड जनगणना कार्य निदेशालय, रांची से आए विशेषज्ञ राजा शंकर ठाकुर और जीभवानी कुमार रजक प्रशिक्षण दे रहे हैं। 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है_

- जनगणना से संबंधित कानूनी प्रावधान
- विभिन्न परिभाषाओं और अवधारणाओं की स्पष्टता
- मकान सूचीकरण (House Listing)
- जनगणना मकानों के नक्शा निर्माण
- एचएलओ (HLO) एप का मोबाइल में इंस्टॉलेशन एवं इसका उपयोग
- सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत व्याख्या

इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, विभिन्न चार्ज क्षेत्रों के फील्ड ट्रेनर और जिला जनगणना कोषांग के कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 की तैयारियों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में आने वाले समय में होने वाले जनगणना कार्य की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top