नीट यूजी 2026 परीक्षा
परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू
चास/बोकारो (झारखंड)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी 2026) की परीक्षा आज रविवार को पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू रहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा गया था। परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और निर्धारित दस्तावेजों के साथ ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था।
चास एवं बेरमो अनुमंडल में 8 परीक्षा केंद्र
बोकारो जिले के चास एवं बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में इस बार नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
- केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, सेक्टर-4
- श्री महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल, बिजुलिया
- डिस्ट्रिक्ट रामरूद्रा सीएमएसओई, चास बोकारो
- सर्वोदय प्लस टू विद्यालय, पिंड्राजोरा
- प्लस टू हाई स्कूल, पेटरवार
- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 03
- केंद्रीय विद्यालय, सीटीपीएस चंद्रपुरा, बोकारो
- अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, लकरखंदा
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभिभावकों और परीक्षार्थियों की भीड़ देखी जा रही थी। अभिभावकों ने भी केंद्रों के बाहर इंतजार करते हुए चिंता और उम्मीद दोनों जाहिर की। कई अभिभावक सुबह से ही अपने बच्चों को ड्रॉप करने पहुंचे थे।
परीक्षार्थियों ने क्या कहा_
परीक्षा देने पहुंची छात्रा मधु नायक ने बताया,
“यह मेरा पहला प्रयास है। तैयारी काफी अच्छी है। अब देखना होगा कि प्रश्न पत्र कैसा आता है। मैंने पूरी मेहनत की है, अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।”
नीट यूजी 2026 परीक्षा देशभर में एक साथ आयोजित हुई है। लाखों छात्र-छात्राएं मेडिकल प्रवेश के लिए इस परीक्षा में भाग लिया।
नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। झारखंड में भी हजारों युवा डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं।
