बेटे के सामने माँ की दर्दनाक मौत!

बेटे के सामने माँ की दर्दनाक मौत!

Village LINE
0
आँखों के सामने माँ की दर्दनाक मौत! 
देख बेटा सदमे में आ गया गया और..
झरिया। झरिया-केंदुआ मुख्य मार्ग पर कतरास मोड़ स्थित आईएसएल स्कूल के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। 
इस दुर्घटना में बलियापुर के पहाड़पुर बस्ती निवासी 38 वर्षीय सुनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटे घायल हो गए।

बताया जाता है कि सुनीता देवी अपने पति 46 वर्षीय शांति महतो और 20 वर्षीय बेटे संतोष महतो के साथ नई होंडा बाइक पर महुदा में रिश्तेदार के यहां बहु भात समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
तभी कतरास मोड़ के सिंह नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा कोयला लदा हाइवा (नंबर JH01CS/8123) बाइक को ओवरटेक करने लगा। हाइवा की भयंकर रफ्तार देख सुनीता देवी घबरा गईं और बाइक से गिर पड़ीं। हाइवा सीधे उन पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल पिता और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कोयला ढोने वाले वाहनों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की मांग पर कुछ समय पहले इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे, लेकिन करीब 5 महीने पहले उन्हें तोड़ दिया गया था। उसके बाद से कोयला वाहनों की मनमानी बढ़ गई है।

परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हाइवा चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मार्ग पर फिर से स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top