ट्रंप- ईरान को धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा
दुबई/वाशिंगटन। मध्य पूर्व संघर्ष के 66वें दिन ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हमला बोल दिया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बलों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया तो उन्हें “धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा”।
ईरान ने सोमवार को UAE पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार की। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान ने 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज मिसाइलें और 4 ड्रोन दागे। UAE की एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को रोक लिया, लेकिन फुजैराह के तेल सुविधा क्षेत्र में एक ड्रोन हमले से आग लग गई, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए। स्कूलों और विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिया गया।
यह हमला अप्रैल की शुरुआत में हुए अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम (ceasefire) के बाद UAE पर ईरान का पहला बड़ा हमला माना जा रहा है। UAE ने इसे “खतरनाक escalation” बताया और ईरान की निंदा की।
इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा,
“अगर ईरान ने अमेरिकी जहाजों को Strait of Hormuz या Persian Gulf में निशाना बनाया तो उन्हें धरती के चेहरे से उड़ा दिया जाएगा।”
ट्रंप ने “Project Freedom” के तहत Hormuz Strait में फंसे व्यापारिक जहाजों को निकालने का अभियान शुरू किया है। अमेरिकी सेना का दावा है कि इस दौरान उसने ईरानी स्पीडबोट्स को नष्ट कर दिया। ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को संघर्ष विराम का उल्लंघन बताया है।
क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। Strait of Hormuz से होकर विश्व के तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
अभी तक संघर्ष विराम टूटने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी और सैन्य कार्रवाई से स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
