वज्रपात से महिला घायल, तीन बकरियों की मौत

वज्रपात से महिला घायल, तीन बकरियों की मौत

Village LINE
0
वज्रपात से महिला घायल 
तीन बकरियों की मौत
लातेहार। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भगिया पंचायत के भगिया गांव स्थित चिरचिरैया टोला में शुक्रवार को घर में वज्रपात होने से एक महिला घायल हो गई, जबकि तीन बकरियों की मौत हो गई और दो अन्य बकरियां घायल हो गईं।

घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सरसोया देवी (पत्नी रामेश्वर गंझु) अपने घर में थीं, तभी अचानक वज्रपात हो गया। इससे सरसोया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत भगिया उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
वज्रपात की चपेट में आए घर में बंधे तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां घायल हो गईं।

जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया और प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर जुगेश्वर टाना भगत, रामेश्वर गंझु, संदीप राम, सुनील भगत, मुन्ना मुंडा समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top