तैरना ना आता था! फिर भी दोस्त को बचाने कूद पड़ा..

तैरना ना आता था! फिर भी दोस्त को बचाने कूद पड़ा..

Village LINE
0
डूबते को बचाने में वह भी डूबा..
झील में डूबने से दो युवकों की मौत
तोपचांची (धनबाद)। तोपचांची झील में घूमने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त को बचाने उतरा दूसरा युवक भी झील की गहराई में समा गया। 

मृतकों की पहचान झरिया सब्जी पट्टी निवासी 20 वर्षीय अमन झुनझुनवाला और गोविंदपुर निवासी 21 वर्षीय नौशाद उर्फ अरमान अंसारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमन झुनझुनवाला अपने दोस्तों के साथ तोपचांची झील स्थित लीची बागान घूमने आया था। खाने-पीने के बाद अमन झील में नहाने के लिए पानी में उतरा। कुछ देर बाद वह गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। इसके बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया।

शोर सुनकर पास में घूम रहे गोविंदपुर निवासी अफजल अंसारी, निर्भय कुमार और नौशाद उर्फ अरमान अंसारी मदद के लिए दौड़े। बचाव के लिए अरमान पानी में कूद पड़ा, लेकिन तैरना न आते हुए भी वह दोस्त को बचाने की कोशिश में खुद झील की गहराई में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत धनबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरमान के दोस्तों ने बताया कि अरमान को तैरना नहीं आता था, फिर भी दोस्त की जान बचाने के लिए वह बिना सोचे पानी में कूद पड़ा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top