तू चोर, मैं सिपाही..
चार मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तारजमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना पुलिस ने चार मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक ब्लैक कलर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान सिदगोड़ा थाना टीम को रात करीब 3 बजे एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध नजर आया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी के कागजात मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
“रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बेचने वाले गिरोह पर नकेल कसी जा रही है। आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।”
_ ऋषभ त्रिवेदी, एएसपी, जमशेदपुर
गहन पूछताछ में आरोपी ने confessed किया कि वह और उसके साथी मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी कर सिदगोड़ा क्षेत्र के खाली पड़े क्वार्टर में ले जाते थे। वहां गाड़ियों को खोलकर पार्ट्स बेच दिया करते थे।
पुलिस ने पूरे गैंग के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सिदगोड़ा और मानगो क्षेत्र के रहने वाले हैं।
