आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और ग्रामीणों की बेबसी, हंगामा !

आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी और ग्रामीणों की बेबसी, हंगामा !

Village LINE
0
आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा 
धनबाद (धनसार)। देवप्रभा कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध रविवार को उग्र रूप ले लिया। आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा लगातार की जा रही ब्लास्टिंग और अवैध खुदाई से आसपास के घरों में दरारें पड़ने और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बनने के आरोपों के बीच ग्रामीणों ने धनसार थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री वॉल के बाहर खुदाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के अंधेरे में बाउंड्री तोड़कर आगे की ओर खुदाई की जा रही है। लगातार ब्लास्टिंग के कारण आसपास के मकानों में दरारें आ गई हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भयभीत हैं।
विरोध का नेतृत्व कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने धनसार थाना पहुंचकर प्रशासन और आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थानीय निवासी पप्पू कुमार भारती ने कहा, 
हमारी जान-माल को खतरा है। कंपनी मनमानी कर रही है। घरों में दरारें पड़ रही हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर तुरंत रोक लगाई जाए, अवैध खुदाई बंद की जाए और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

फिलहाल धनसार थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर फोर्स तैनात कर रखा है। स्थानीय प्रशासन ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया है।

आज की घटना कोयला क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग कंपनियों की कार्यशैली और स्थानीय लोगों के हितों के बीच बढ़ते टकराव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top