घड़ा फोड़ सरकार पर बरसे भाजपा नेता

घड़ा फोड़ सरकार पर बरसे भाजपा नेता

Village LINE
0
बिजली-पानी पर भाजपा का हल्लाबोल
घड़ा फोड़ प्रदर्शन में सरकार पर बरसे नेता
हजारीबाग। बिजली और पानी की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को हजारीबाग जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर पर घड़ा लेकर मार्च निकाला और घड़ा फोड़कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
भाजपा के सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव, विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पहले हजारीबाग शहर के करीब 20 हजार घरों तक नल का पानी पहुंचता था, जो अब घटकर मात्र 8 से 9 हजार घरों तक सीमित रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और पानी की किल्लत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार जनता की इन मूलभूत समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड सह कार्यक्रम प्रभारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिजली और पानी के कनेक्शन के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं द्वारा घड़ा फोड़कर विरोध जताने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा, जिससे पानी संकट की गंभीरता को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और बिजली-पानी की व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली और पानी की समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top