कोर्ट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

कोर्ट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Village LINE
0
रास्ते में चाकू-बियर बोतल से हमला 
कोर्ट से लौट रहा युवक ज़ख्मी 
हजारीबाग। तीसरी थाना क्षेत्र के सिंधो गांव निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार यादव पर कोर्ट से घर लौटते समय जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने चाकू से दो बार वार किया और बियर की बोतल से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पवन कुमार यादव (पिता- सूरज महतो) आज कोर्ट में एक मामले में पेशी के लिए आए थे। बताया गया कि पहले उन पर झूठा मर्डर का केस लगाया गया था, जिसमें वह जेल जा चुके थे। आज कोर्ट में पेशी के बाद जब वह घर लौट रहे थे, तब पचंबा थाना क्षेत्र के रानी खावा के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने पहले से तैयार होकर उन पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने पवन पर दो जगह चाकू से वार किया। इसके अलावा बियर की बोतल से उनके सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे उनका सिर फट गया। हमलावरों ने रिवॉल्वर भी चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवार ने बताया कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने पवन को मारकर खत्म करने की कोशिश की। मुख्य आरोपियों में भोला यादव, सुजीत यादव, बीरेन्द्र यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

तीसरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top