ब्रेकिंग न्यूज_ खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज !

ब्रेकिंग न्यूज_ खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज !

Village LINE
0
ब्रेकिंग न्यूज
ईरान ने लेबनान युद्धविराम के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज  को 'पूरी तरह खुला' घोषित किया
नई दिल्ली/ तेहरान/वॉशिंगटन । ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को घोषणा की कि लेबनान में अमेरिका-मध्यस्थ युद्धविराम लागू होने के बाद हॉर्मुज (Strait of Hormuz) सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए पूरी तरह खुल चुका है।  


अराघची ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा,
 “लेबनान में युद्धविराम के बाद, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज  से सभी वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग शेष युद्धविराम अवधि के लिए 'पूरी तरह खुला' घोषित किया जाता है। जहाज पहले से घोषित समन्वित मार्ग (coordinated route) का ही उपयोग करेंगे, जैसा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन ने पहले घोषित किया था।”  


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा,
“ईरान ने अभी घोषणा की है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब पूरी तरह खुला हुआ है और पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है। थैंक यू!”  

यह घोषणा लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच 10 दिनों के युद्धविराम के तुरंत बाद आई है। ईरानी वार्ताकारों ने लेबनान युद्धविराम को अमेरिका के साथ व्यापक समझौते और हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की शर्त से जोड़ा था।  

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया के 20% तेल निर्यात का प्रमुख मार्ग है। हाल के संघर्ष के दौरान इसकी आवाजाही प्रभावित हुई थी। ईरान ने स्पष्ट किया कि जहाजों को ईरानी नौसेना प्राधिकरण द्वारा निर्दिष्ट समन्वित मार्ग पर ही गुजरना होगा।  

हालांकि अमेरिका ने युद्धविराम के बावजूद ईरानी बंदरगाहों पर अपना नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रखने की बात कही है, और ट्रंप ने इसे “अस्थायी राहत” बताया है।  

कुछ भी हो पर यह घटनाक्रम वैश्विक तेल बाजार और मध्य पूर्व शांति वार्ता दोनों पर आनेवाले दिनों में गहरा असर डाल सकता है। लिहाजा पूरी दुनिया-भर में होर्मुज खोले जाने पर ईरानी घोषणा से एक सकारात्मक संदेश पहुंच चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top