कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग!

कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग!

Village LINE
0
कतरास कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
बाघमारा में अपराधियों के हौसले बुलंद
बाघमारा/धनबाद। तेतुलमारी थाना क्षेत्र में देर रात कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। कतरास निवासी मनीष कुमार सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने शक्ति चौक के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मनीष सिंह रांची नंबर की अपनी गाड़ी से शक्ति चौक पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपराधियों ने लगातार कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी के अगले हिस्से में दो और पिछले हिस्से में तीन गोलियों के निशान मिले हैं। हमलावरों का इरादा साफ तौर पर जानलेवा था। घायल मनीष सिंह को तुरंत धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।

“घटना की जांच चल रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कोयला कारोबार से जुड़े किसी विवाद की आशंका है।”  
– थाना प्रभारी, तेतुलमारी

पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कोयला कारोबार से जुड़े विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बाघमारा-कतरास इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top