शीतलपुर सीआईएसएफ ने निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी दबोची, माफियाओं में हड़कंप

शीतलपुर सीआईएसएफ ने निरसा में अवैध कोयला लोड टेलर गाड़ी दबोची, माफियाओं में हड़कंप

Village LINE
0
निरसा (धनबाद)। शीतलपुर सीआईएसएफ की टीम ने मुगमा क्षेत्र के एनएच-19 पर बड़ी छापेमारी करते हुए एक अवैध कोयला लोडेड टेलर गाड़ी को धर दबोचा। गाड़ी को जब्त कर सीआईएसएफ ने निरसा थाना को सौंप दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय कोयला माफियाओं में खलबली मच गई है।

सीआईएसएफ के जवान रात के अंधेरे में एनएच-19 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक टेलर गाड़ी संदिग्ध गति से आती दिखी। गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अवैध कोयला लदा मिला। गाड़ी को तुरंत जब्त कर निरसा थाने को सुपुर्द कर दिया गया।

ऑफ द रिकॉर्ड गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि कोयला अजय यादव के यहां से लोड किया गया था। लेकिन जब कैमरा ऑन  हुआ तो ड्राइवर ने एकदम से अपना बयान बदल दिया। उसने बताया कि उसे कुछ मालूम नहीं है और जवाब देने से बचने लगा।

निरसा में अवैध कोयला कारोबार का बड़ा नेटवर्क
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इन दिनों निरसा-मुगमा क्षेत्र में अवैध कोयला का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। कोयला माफिया दिन-रात ट्रक-टेलरों के जरिए कोयला निकाल-बेच रहा है। कार्रवाई के बाद माफियाओं में दहशत का माहौल है।

आरोपित माफियाओं के नाम जो पूछताछ में निकलकर आई है:
- कुमारधुबी — अजय यादव
- मैथन — जोगिंदर राय, एम. राय, मुन्ना सिंह उर्फ जितेंद्र कुंवर सिंह
- कालूबथान — बिट्टू खन्ना
- यूपी — सिंह, मंटू यादव
- निरसा — सुमित फ्यूल्स (बेचैन सिंह), चिंटू अग्रवाल, प्रेम सिंह, कृष्णा तापी
- निरसा रिफ्रैक्टरी — विजय, संजय, मुन्ना
- दिवाकर दास इंटरप्राइजेज — पप्पू सिंह, कृष्णा तापी, प्रेम सिंह, विजय यादव

सीआईएसएफ के इस सख्त एक्शन से स्थानीय लोगों में राहत  है। लोग कह रहे हैं कि शीतलपुर सीआईएसएफ का खौफ अब कोयला माफियाओं पर साफ नजर आ रहा है।

सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे छापे भविष्य में भी जारी रहेंगे।

निरसा थाना अब गाड़ी, कोयला और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर धनबाद-जामताड़ा क्षेत्र में अवैध कोयला माफिया के बढ़ते रैकेट की पोल खोल दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top