कॉन्सेप्ट क्लासेज तेलोडीह में करियर काउंसलिंग
22 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
तेलोडीह (गिरिडीह)। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के उत्साहवर्धन और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 17 अप्रैल 2026 को पंचायत तेलोडीह स्थित ‘कॉन्सेप्ट क्लासेज’ के प्रांगण में ‘करियर काउंसलिंग एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन किया गया।
संस्थान के संचालक शम्स तबरेज़ आलम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कुल 22 छात्र-छात्राओं को उनकी वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलोडीह पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ (प्रखंड गिरिडीह) के अध्यक्ष शब्बीर आलम उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि अनवर अंसारी तथा शिक्षक जमाल अंसारी ने शिरकत की। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।
मुखिया शब्बीर आलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,
“असफलता से घबराने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि इसे सफलता की पहली सीढ़ी मानकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाना चाहिए। कड़ी मेहनत और सही दिशा ही कामयाबी का एकमात्र रास्ता है।”
प्रतियोगिता और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:
प्रथम – सना ज़ुलक़रनैन
द्वितीय – शमर आलम
तृतीय – आफिया हयात
9 विद्यालयों के छात्रों ने मारी बाजी
- होली क्रॉस स्कूल
- हनी होली ट्रिनिटी स्कूल
- कार्मेल स्कूल
- रॉयल ग्लोबल स्कूल
- एनडीबी स्कूल
- आइडियल पब्लिक स्कूल
- यूएचएस तेलोडीह उर्दू
- अल-अमीन पब्लिक स्कूल
- रिया एकेडमी
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी मो. शौकत अंसारी, मो. परवेज अंसारी और मो. फैय्याज अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में संचालक शम्स तबरेज़ आलम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को बेहतर करियर गाइडेंस और प्रोत्साहन देता रहेगा।

