नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद !

नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद !

Village LINE
0
नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा मिला !
बोकारो । पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर बस के माध्यम से अवैध गांजा बिहार भेजने की तैयारी कर रहे थे। 
पुलिस की छापेमारी टीम ने पवनसुत बस पड़ाव के चबूतरे पर रखे दो संदिग्ध प्लास्टिक के बोरों की तलाशी ली। दोनों बोरों से 47 पैकेट में बंद कुल 47 किलो गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

9 मई की शाम पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना मिली कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ बस स्टैंड से गांजा की खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत बस स्टैंड पहुंचकर छापेमारी की और गांजा बरामद कर लिया।
“गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई। बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद किया गया है। तस्करों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। हम पूरे सिंडिकेट तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।”
_ आलोक रंजन, डीएसपी सिटी

पुलिस के अनुसार, गांजा बस के जरिए बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी। मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

तस्करों की तलाश जारी
जांच के दौरान दो संदिग्ध तस्करों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसे पूरी तरह से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त नजर रखने और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात दुहराई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top