चास (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी एवं गरीब-शोषितों की आवाज माने जाने वाले जननेता स्वर्गीय राजेंद्र महतो की 71वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।
उनकी याद में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे राजेंद्र महतो इंटर कॉलेज, चास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें स्व. महतो के पुत्र एवं आम इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार सहित सचिन, अशोक कुमार, आरती देवी, उर्मिला कुमारी, अंजना वाला देवी, शिव शंकर दुबे, उषा कुमारी, नियाज अहमद, उत्तम प्रजापति, जूली देवी, आशीष कुमार और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किए।
संध्या 4:00 बजे राजेंद्र महतो स्मृति भवन, धर्मशाला मोर्चा में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विकास नगर भाजपा अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जगजननी, झारखंड/वनांचल अलग राज्य आंदोलनकारी करम चांद गोप, गोपाल साह, रमेश लोहिया, रघुनाथ टुडू, नकुल प्रसाद, प्रदीप सिंह, आशीष कुमार महतो, करम चांद राय, अनूप कुमार पाण्डेय, भूदेव बाउरी, बुद्धेश्वर मोदक, शंकर बाउरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्व. राजेंद्र महतो के आदर्शों, वनांचल आंदोलन में उनके योगदान और समाज सेवा के कार्यों को याद किया गया।
स्व. राजेंद्र महतो को एक समर्पित नेता, समाज के पथ-प्रदर्शक और वनांचल आंदोलन के सच्चे सिपाही के रूप में याद किया जा रहा है। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बना है।
