झामुमो सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने की पार्टी ज्वाइन

झामुमो सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने की पार्टी ज्वाइन

Village LINE
0
झामुमो सदस्यता समारोह में सैकड़ों लोगों ने की पार्टी ज्वाइन 
हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा सोमवार को डीवीसी चौक स्थित प्रावेश रिजॉर्ट में भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। 

इस दौरान कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भी झामुमो का दामन थामा। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार वेदिया ने नए सदस्यों को माला पहनाकर और पार्टी पट्टा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य के मूलवासियों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीब वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुणाल यादव ने किया। उन्होंने कहा, “झामुमो सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई का आंदोलन है।”

जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक अपना संगठन मजबूत कर रही है।
“झामुमो राज्य के मूलवासी, आदिवासी, दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।”
_संजीव कुमार वेदिया, झामुमो जिला अध्यक्ष

समारोह में रोमी सलुजा, समशाद अंसारी, विक्रम कुमार रवि, प्रो. गालिब सिद्दीकी समेत कई प्रमुख लोगों ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ली। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top