भू-धंसान को ले प्रशासन की सुस्ती पर भड़के विधायक

भू-धंसान को ले प्रशासन की सुस्ती पर भड़के विधायक

Village LINE
0
24 घंटे का अनशन 
विधायक का प्रशासन पर आरोप
केन्दुआ (धनबाद)। कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केन्दुआ में 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर केन्दुआ की महिलाओं, पुरुषों तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विधायक राज सिन्हा ने प्रशासन पर जानबूझकर क्षेत्रवासियों को परेशान करने और वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र के लोगों की अनदेखी कर रहा है।

दरअसल 16 अप्रैल को धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर भू-धंसान (लैंड सब्सिडेंस) की घटना के बाद केन्दुआ क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई थी। इस मुद्दे को लेकर कुछ सप्ताह पहले विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में धरना दिया गया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया और 2 मई को समाहरणालय में वार्ता का कार्यक्रम तय हुआ था। 
हालांकि, तय तिथि पर वार्ता नहीं हो पाई और न ही भू-धंसान को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल की गई। इस वादाखिलाफी के विरोध में राज सिन्हा ने 24 घंटे का अनशन करने का फैसला लिया।

 “जिला प्रशासन जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है। माडा (MADA) द्वारा पीने के पानी के पाइप को डायवर्ट किया जा रहा है, लेकिन किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं पाया गया है। फिर भी प्रशासन यहां के लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।”
_राज सिन्हा, विधायक, धनबाद 

विधायक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जल्द ही क्षेत्रवासियों के साथ न्याय नहीं करता है तो भाजपा का शिष्टमंडल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेगा।

वर्तमान में अनशन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और स्थानीय लोग विधायक के समर्थन में लगातार मौजूद हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top