अतिक्रमण हटाने पहुंचे बीएसएल सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर चले..

अतिक्रमण हटाने पहुंचे बीएसएल सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर चले..

Village LINE
0
अतिक्रमणकारियों का सुरक्षाकर्मियों पर पथराव !
दो होमगार्ड जवान घायल..
बोकारो। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12ए काली मंदिर के पास खाली जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ीनुमा घर बना रहे लोगों ने बोकारो स्टील प्लांट के सिक्योरिटी विभाग के अधिकारियों और होमगार्ड जवानों पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि बोकारो जिला प्रशासन के निर्देश पर बोकारो एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल से सटे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था। हटाए गए कुछ अतिक्रमणकारी सेक्टर 12ए में दूसरी जगह खाली जमीन पर अतिक्रमण कर झोपड़ियां बनाने लगे थे। 
सिक्योरिटी विभाग की टीम जब अतिक्रमण रोकने पहुंची तो अतिक्रमणकारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने तीन गाड़ियों में आए अधिकारियों और होमगार्ड जवानों पर पत्थरों से हमला बोल दिया। मौके पर उपस्थित कर्मी जान बचाकर भागे, लेकिन हमले में दो होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायल जवानों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल जवान अकरम अंसारी ने अस्पताल में बताया कि अतिक्रमणकारियों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी और भागने का भी मौका नहीं दिया।

बोकारो स्टील प्लांट सिक्योरिटी विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है और सेक्टर 12 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
साथ ही जिला प्रशासन ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top