बालिका आवासीय विद्यालय में पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने का निर्देश

बालिका आवासीय विद्यालय में पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने का निर्देश

Village LINE
0
बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण
बच्चियों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने का निर्देश
जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने करमाटांड़ स्थित झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
उपायुक्त आलोक कुमार ने क्लास रूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, लैबोरेटरी, मेस, किचेन, स्टोर रूम और शौचालय सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद किया और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

बच्चियों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि छात्राओं को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चियों ने निरीक्षण के दौरान अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया, जिस पर आलोक कुमार ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
साप्ताहिक निरीक्षण का निर्देश
उपायुक्त आलोक कुमार ने बीडीओ नूपुर कुमारी और सीओ चोनाराम हेंब्रम को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन विद्यालय का औचक निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top