राजनंदिनी रेस्टोरेंट हादसा_ प्रशासन जागा !

राजनंदिनी रेस्टोरेंट हादसा_ प्रशासन जागा !

Village LINE
0
रेस्टोरेंट में हादसे के बाद निरीक्षण
सीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
भदानी नगर (रामगढ़)। मतकामा चौक स्थित राजनंदिनी रेस्टोरेंट में 29 अप्रैल को रिंग सेरेमनी के दौरान छत और दीवार गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। 

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर पतरातु अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे और राजनंदिनी मैरिज हॉल की सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने मैरिज हॉल में सिक्योरिटी गार्डों की संख्या, उनके वेतन, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, छत व दीवारों की मजबूती, भवन निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और होटल की जमीन के मापदंड की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिनमें निर्माण में लापरवाही, दीवारों की अपर्याप्त मोटाई और सुरक्षा मानकों की अनदेखी शामिल है।

मौके पर मालिक अनुपस्थित, नाराज सीओ लौटे 
अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया के पहुंचने पर राजनंदिनी रेस्टोरेंट के मालिक राज कुशवाहा मौके पर उपस्थित नहीं थे। इससे नाराज अंचलाधिकारी वापस लौट गए और सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द ही दोबारा सख्ती से जांच पड़ताल करेंगे।
सीओ ने होटल संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक दस्तावेज, निर्माण संबंधी अनुमति, मानचित्र और अन्य कागजात लेकर अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top