रोहिणी-नावाडीह ओवरब्रिज खुला !
लोगों को मिलेगी तेज और बेहतर कनेक्टिविटी
देवघर। गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए रोहिणी-नावाडीह ओवरब्रिज का उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर आसनसोल डिवीजन के डीआरएम और विधायक सुरेश पासवान भी उपस्थित रहे। सांसद निशिकांत दूबे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ओवरब्रिज का शुभारंभ किया।
सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की सुविधा बढ़ाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सत्संगनगर-भिरखीबाद रोड पर निर्मित यह ओवरब्रिज सड़क पर वाहनों की सुचारू आवाजाही के साथ-साथ ट्रेनों की निर्बाध गति भी सुनिश्चित करेगा।
परियोजना की खास बातें
- स्वीकृत लागत: 37.55 करोड़ रुपये
- ओवरब्रिज की कुल लंबाई: 808 मीटर
- सड़क की चौड़ाई: 7.5 मीटर
इस ओवरब्रिज के चालू हो जाने से अब क्षेत्र का परिवहन बुनियादी ढांचा तो मजबूत होगा, साथ ही लोगों को सुरक्षित, तेज तथा बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगा।
