तोपचांची थाना परिसर में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत दूर

तोपचांची थाना परिसर में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत दूर

Village LINE
0
तोपचांची थाना परिसर में पानी की किल्लत दूर 
तोपचांची। धनबाद के तोपचांची थाना परिसर में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान हो गया। थाना परिसर में लगाए गए डीप बोरिंग का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार फीता काटकर किया।
इस मौके पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब और सिंदरी डीएसपी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

बताया जाता है कि तोपचांची थाना परिसर में लंबे समय से पानी की भारी किल्लत थी, जिसके कारण थाना के जवानों को पानी लाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सौजन्य और थाना प्रभारी लव कुमार के प्रयास से अब इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

थाना प्रभारी लव कुमार की पहल पर डीप बोरिंग कराई गई, जिससे अब थाना परिसर में जवानों को पीने और अन्य घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। थाना परिसर के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत किया है और इसे थाना प्रशासन की सराहनीय पहल बताया है।
उद्घाटन के बाद विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधा बढ़ाना और उनके कार्य वातावरण को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। इस डीप बोरिंग से थाना परिसर में पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top