त्रिकुट आरोग स्वास्थ्य संस्थान का भव्य उद्घाटन
देवघर। देवीपुर स्थित एम्स के समीप त्रिकुट आरोग स्वास्थ्य संस्थान का रविवार भव्य उद्घाटन किया गया। संस्थान के निदेशक रोहित राज व बच्चों के हाथों फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।उद्घाटन अवसर पर संस्थान निदेशक रोहित राज ने कहा कि त्रिकुट आरोग स्वास्थ्य संस्थान में अब सीटी स्कैन, ईसीजी, ईएमजी सहित आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
रोहित राज ने आगे कहा कि आने वाले समय में बीपीएल कार्ड धारकों को जांच में विशेष छूट और सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें।
इस मौके पर पूर्व भाजपा विधायक नारायण दास, देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत सहित क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
त्रिकुट आरोग स्वास्थ्य संस्थान के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जगी है। संस्थान एम्स के निकट होने के कारण मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलने की संभावना बढ़ गई है।
