गोमो (धनबाद)। गोमो रेल नगरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही बिजली की गंभीर समस्या को लेकर अब स्थानीय लोग एकजुट हो रहे हैं। बिजली व्यवस्था में सुधार और स्थायी समाधान की मांग को लेकर आगामी 13 मई को “जन एकता संकल्प सभा” आयोजित की जाएगी।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में टाइगर फोर्स के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी सांसद प्रतिनिधि हनी नारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
हनी नारंग ने बताया कि गोमो और आसपास के गांवों में बिजली संकट बेहद गंभीर हो चुका है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए जनता के सुझाव और एकजुट प्रयास जरूरी है।
आगामी सभा से जुड़ी सूचना:
- दिनांक: 13 मई 2026 (बुधवार)
- समय: शाम 3 बजे
- स्थान: रेलवे फुटबॉल मैदान, गोमो
सांसद प्रतिनिधि हनी नारंग ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में सभा में पहुंचकर बिजली समस्या पर चर्चा करें और आगे की रणनीति तय करने में भाग लें।
