वर्षों से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या अब समाप्त

वर्षों से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या अब समाप्त

Village LINE
0
तोपचांची थाना के जवानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
तोपचांची (धनबाद)। थाना परिसर में कई वर्षों से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या अब समाप्त हो गई है। थाना प्रभारी लव कुमार के प्रयासों से कराई गई बोरिंग में भरपूर पानी निकल आने से जवानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।
तोपचांची थाना परिसर में पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने के कारण पुलिसकर्मी लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए थाना प्रभारी लव कुमार ने सक्रिय पहल की और स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर थाना परिसर में बोरिंग कराई गई। बोरिंग में अच्छी मात्रा में पानी निकलने से थाना परिसर में राहत की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया, “स्थानीय विधायक की अनुशंसा से थाना परिसर में बोरिंग कराई गई है। अब पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। मैं माननीय विधायक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

पानी निकलते ही थाना परिसर में तैनात जवानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस सफलता को थाना प्रभारी की संवेदनशीलता और सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

यह व्यवस्था न केवल थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक होगी, बल्कि थाना परिसर में आने वाले आम नागरिकों को भी लाभ पहुंचाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top