सिटी थाना परिसर का वायरल वीडियो का सच !

सिटी थाना परिसर का वायरल वीडियो का सच !

Village LINE
0
सिटी थाना परिसर का वायरल वीडियो का सच ! 
पुलिस ने क्या बताया ?
बोकारो। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे बीएस सिटी थाना परिसर के हंगामे वाले वीडियो को लेकर पुलिस ने पूरी घटना का सच सामने रख दिया है। वीडियो 19 अप्रैल 2026 की घटना का है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी के बाद थाने में हंगामा हुआ था।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को दुंदीबाग के केतारी गली में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट के बाद एक पक्ष के करीब 7-8 लोग बीएस सिटी थाना पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दूसरे पक्ष के देव कुमार साव पर गला और छाती में चाकू से हमला किया गया है। घायल युवक को सदर अस्पताल से बीजीएच अस्पताल सेक्टर-4 रेफर कर दिया गया।

थाने पहुंचे लोगों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा और वे भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो वहां हंगामा शुरू हो गया। महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और हिरासत में लिए जा रहे लोगों को छुड़ाने की कोशिश भी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया, “घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं सहित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। हमने चाकूबाजी, हंगामा और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं।”

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ अधूरी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी, जबकि जांच में पूरी घटनाक्रम सामने आ चुका है। वीडियो थाने में हुई अराजकता का हिस्सा है, न कि किसी अन्य संदर्भ का।

मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top