6वां स्थापना दिवस बना यादगार उत्सव
जमशेदपुर। महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर जमशेदपुर की धरती आज क्षत्रिय वीरता और गर्व की ज्वाला से जगमगा उठी। क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत का 6वां स्थापना दिवस इतने भव्य और जोशीले अंदाज में मनाया गया कि पूरा कार्यक्रम ऐतिहासिक क्षण बन गया।
हवा में क्षत्रिया ध्वज लहरा रहे थे।
मंच पर महाराणा प्रताप की तस्वीर गर्व से मुस्कुरा रही थी और
हॉल गूंज रहा था —
“जय भवानी! जय महाराणा!!” के ओजस्वी नारों से।
समाज के सैकड़ों सदस्य, महिलाएं, युवा और बच्चे एक साथ जुड़े इस भव्य समारोह में, जहां एकता की मिसाल और प्रेरणा का सागर उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम की खास बात रही — 10वीं और 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान। इन young क्षत्रिय योद्धाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, ताकि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संघर्ष की प्रेरणा मिल सके।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह ने अपने संबोधन में पूरा माहौल रोमांचित कर दिया। उन्होंने कहा_
“आज हमारे संगठन के 6 साल पूरे हो रहे हैं। महाराणा प्रताप की जयंती पर यह स्थापना दिवस मनाना हमारे लिए संयोग नहीं, बल्कि संकल्प है। हमारा मिशन स्पष्ट है — पूरे क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बांधना और क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत को देश का सबसे मजबूत, अनुशासित और सक्रिय संगठन बनाना।”
उनके शब्दों में जोश था, आवाज में गरज थी और नजरों में दूरदर्शिता झलक रही थी।
कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने भी महिलाओं और स्थानीय स्तर पर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। उनका संबोधन भावुक और प्रेरक रहा।
पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी झलक दिखी। क्षत्रिय गीत, वीर रस से भरे उद्घोष और पारंपरिक स्वागत ने माहौल को और भी यादगार बना दिया। युवाओं के चेहरे पर गर्व था, बुजुर्गों की आंखों में चमक थी और महिलाओं के साथ ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षत्रिय शक्ति का महासंगम था।
यह आयोजन केवल स्थापना दिवस का जश्न नहीं था — यह एक संदेश था_
“हम अपनी विरासत को संभालेंगे, अपनी एकता को मजबूत करेंगे और आने वाली पीढ़ी को और अधिक गौरवशाली भविष्य देंगे।”
जमशेदपुर का यह भव्य समारोह पूरे देश के क्षत्रिय समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
