जनता दरबार में जमीन विवादों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा

जनता दरबार में जमीन विवादों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा

Village LINE
0
जनता दरबार में जमीन विवादों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा
पचम्बा (गिरिडीह)। सोमवार को पचम्बा थाना परिसर में जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने 6 से 7 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया।

जनता दरबार में गिरिडीह अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, राजस्व कर्मचारी शंभू कुमार और पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार मौजूद रहे। लोगों द्वारा उठाई गई जमीन संबंधी शिकायतों पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई और आपसी सहमति से अधिकांश विवाद सुलझा दिए गए।
अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी पक्ष द्वारा जमीन पर जाकर गाली-गलौज, दबाव बनाना या गुंडागर्दी करने की कोशिश न की जाए। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि आम लोगों को जमीन विवादों से राहत दिलाने के उद्देश्य से अब हर महीने पचम्बा थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके।

यह पहल स्थानीय स्तर पर लंबित जमीन विवादों को कम करने और प्रशासन तथा जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top