तपती गर्मी और उसपर बिजली-पानी संकट ! भाजपा ने दिखाया आक्रोश !

तपती गर्मी और उसपर बिजली-पानी संकट ! भाजपा ने दिखाया आक्रोश !

Village LINE
0
तपती गर्मी बिजली-पानी संकट लाया.. भाजपा का पारा भी चढ़ा, दिखाया आक्रोश !
गिरिडीह। झारखंड में बिजली और पेयजल संकट अब दिन ब दिन गहराता ही जा रहा है। सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया। तपती गर्मी में लगातार बिजली कटौती और अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ भाजपा का यह आक्रोश प्रदर्शन पूरे जिले में दिखा।

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति लगभग ठप्प पड़ी हुई है। घंटों बिजली न मिलने से आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और छात्रों की हालत खराब हो गई है। साथ ही नगर निगम द्वारा पीने के पानी की नियमित सप्लाई बंद होने से लोगों में गुस्सा चरम पर है।
भाजपा के पुरूष व महिला कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने समाहरणालय के सामने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सरकार को “जनविरोधी” और “अक्षम” बताते हुए जोरदार तरीके से कोसा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाओं पर जी रही है, जबकि जमीनी हकीकत में जनता पानी और बिजली के लिए तरस रही है।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालती, तो आंदोलन और अधिक तीव्र एवं व्यापक रूप लेगा।

यह प्रदर्शन झारखंड भर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बिजली-पानी आंदोलन का हिस्सा है। गिरिडीह में भी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top