अच्छी बात_मेयर ने उठाया जनसुरक्षा का जिम्मा

अच्छी बात_मेयर ने उठाया जनसुरक्षा का जिम्मा

Village LINE
0
अच्छी बात_
मेयर ने उठाया जनसुरक्षा का जिम्मा
हजारीबाग। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेयर अरविंद कुमार राणा गुरुवार सुबह स्वयं नगर निगम की टीम के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के दो संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाया।

मेयर राणा सबसे पहले डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित जिला परिषद कार्यालय के सामने पहुंचे, जहां वर्षों से एक पेड़ पर कार्केड सीट फंसी हुई थी। 
इस सीट को हटाने के लिए कई तकनीकी उपाय आजमाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मेयर आरोग्यम अस्पताल की छत पर चढ़कर स्थिति का जायजा लिया। अत्यधिक ऊंचाई के कारण सीट हटाने में असफलता के बाद मेयर ने कहा कि अब वन विभाग के सहयोग से इसे शीघ्र हटाया जाएगा।
“जनसुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। शहर में जो भी खतरनाक पेड़ या फंसी हुई वस्तुएं हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।”
_अरविंद राणा, मेयर, हजारीबाग 

इसके बाद मेयर पुराने समाहरणालय परिसर पहुंचे, जहां प्रेस क्लब के सामने खड़े एक सूखे और खतरनाक पेड़ को कटवा दिया गया। 

स्थानीय लोगों ने मेयर अरविंद कुमार राणा की इस त्वरित और सक्रिय कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेयर के इस अभियान से शहर में संभावित हादसों को रोका जा सकेगा और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top