प्रशासन ने नहीं दिया अनशन पर बैठे विधायक को कोई भाव ?

प्रशासन ने नहीं दिया अनशन पर बैठे विधायक को कोई भाव ?

Village LINE
0
प्रशासन ने नहीं दिया धनबाद विधायक को कोई भाव ?
बिना लिखित आश्वासन विधायक राज सिन्हा का अनशन समाप्त !
धनबाद। बिना किसी लिखित आश्वासन के धनबाद विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का अनशन समाप्त हो गया है।
शनिवार को शुरू किया गया उनका अनशन चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा जूस पिलाकर समाप्त कराया गया।  

हालांकि पत्रकारों से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने दावा किया कि धनबाद उपायुक्त से उनकी बात हुई है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को भू-अर्जन स्थल का निरीक्षण करने के लिए जिला प्रशासन की एक टीम केन्दुआ पहुंचेगी। निरीक्षण टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।  
विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए चेतावनी देते हुए कहा, 
“यदि प्रशासन इस मामले पर गंभीरता नहीं बरतता है तो हमलोग उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।”

विधायक राज सिन्हा के अनशन का मुद्दा स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा में रहा। अनशन समाप्त होने के बाद भी उन्होंने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर अपना रुख सख्त रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top