DM ने किया अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

DM ने किया अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Village LINE
0
अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
उपायुक्त मेघा भारद्वाज का दौरा
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में संचालित अनुसूचित जनजाति (एसटी) आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण में विद्यालय में बिजली व्यवस्था की कमी पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के माध्यम से परिसर में वेजिटेबल गार्डन विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जैविक खेती, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाएं और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में रह रहे बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के हकदार हैं।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top