अच्छी बात_ SIR को ले मुखिया शब्बीर आलम सड़क पर उतरे

अच्छी बात_ SIR को ले मुखिया शब्बीर आलम सड़क पर उतरे

Village LINE
0
टोटो की स्टेयरिंग हाथ में, जनता का भरोसा साथ में 
SIR को ले मुखिया शब्बीर आलम खुद सड़क पर उतरे
गिरिडीह। सदर प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में रविवार को लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अनुपम नजारा देखने को मिला। पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने स्वयं टोटो चलाकर पूरे पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और एसआईआर (SIR) वोटर मैपिंग अभियान को लेकर जनजागरूकता का अनोखा कार्यक्रम चलाया।

मुखिया शब्बीर आलम ने टोटो की स्टेयरिंग अपने हाथ में ली और गांव-गांव घूमकर लोगों को वोटर सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 
“कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर सूची से वंचित न रह जाए, इसके लिए सभी लोग समय रहते अपना वोटर मैपिंग कार्य पूरा कर लें।”

मुखिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हर नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। उनका यह संवेदनशील और व्यावहारिक जनसंपर्क अभियान स्थानीय स्तर पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इस दौरान “कहीं वोटर लिस्ट से कट न जाए नाम, तुरंत करें वोटर मैपिंग का काम” के नारे के साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें मुखिया शब्बीर आलम के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य- मोहम्मद आमिर अली, मोहम्मद शमसाद, वार्ड प्रतिनिधि- इकबाल, एजाज, तस्लीम, इम्तियाज, नियाज, अफसर, सबा, तौकीर, सद्दाम और नूर व अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

मुखिया शब्बीर आलम के इस प्रयास ने न केवल वोटर मैपिंग की अहमियत को लोगों को सामने रखा, बल्कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर काम करने का एक मिसाल भी पेश की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top