महिला आरक्षण बिल के साथ छल करने का परिणाम विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा

महिला आरक्षण बिल के साथ छल करने का परिणाम विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा

Village LINE
0
महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज

भाजपा ने विपक्ष पर परिवारवाद का लगाया आरोप
 

बोकारो । महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में गिर जाने के बाद भाजपा ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बोकारो सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की मंशा साफ तौर पर सामान्य वर्ग की आम महिलाओं के खिलाफ है। इन दलों का उद्देश्य केवल अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाना है।

“आने वाले चुनावों में महिलाओं का आक्रोश कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ अभिशाप की तरह काम करेगा। इसका राजनीतिक खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा।”
_दीपक प्रकाश, भाजपा राज्यसभा सांसद
उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस चाहती है कि महिला आरक्षण का लाभ प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जैसी परिवार की महिलाओं को ही मिले। समाजवादी पार्टी महिलाओं के अधिकार की बात तो करती है, लेकिन आरक्षण का वास्तविक लाभ किस महिला तक पहुंचेगा, यह साफ नहीं करती। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी महिलाओं के आरक्षण के पक्ष में दिखती है, लेकिन उसका असली मकसद परिवार की महिला, खासकर कल्पना सोरेन को लाभ पहुंचाना है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि ये सभी दल जानबूझकर महिला आरक्षण विधेयक को कमजोर करने और गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पौराणिक प्रसंग का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि जैसे रावण ने सीता माता का अपहरण किया था और उसके अभिशाप से उसका पूरा साम्राज्य नष्ट हो गया, उसी तरह इस विधेयक के साथ छल करने का परिणाम विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top