नमामि गंगे योजना के तहत #Earth_Day पर वॉकथॉन

नमामि गंगे योजना के तहत #Earth_Day पर वॉकथॉन

Village LINE
0
वॉकथॉन
नमामि गंगे योजना के तहत पृथ्वी दिवस पर वॉकथॉन 
#EarthDay पर गरगा नदी सफाई अभियान 
बोकारो। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति बोकारो द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन के समापन के बाद गरगा नदी के हेल्पिंग हैंड छठ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया।  

इसकी अगुवाई बोकारो के डीसी अजय नाथ झा ने की। कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

मौके पर जिलावासियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  

 “हमें इस पृथ्वी को बचाने की जरूरत है। झारखंड की अवधारणा ही जल, जंगल और जमीन की है। ऐसे में हमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सोच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, जिन्होंने धरती को बचाने के लिए खुद को पिता माना था।”  
_अजयनाथ झा, डीसी, बोकारो
 “जैसा कि सुनने में आता है कि अगला विश्व युद्ध हमारे नेचुरल रिसोर्स पर होने वाला है, ऐसे में हमें अभी से ही उन्हें बचाने के लिए आगे आना होगा।”
_शताब्दी मजूमदार, डीडीसी
 “एक दिन की सफाई से काम नहीं चलेगा। सभी लोगों को इसमें आगे आना होगा और इसे निरंतरता के साथ आगे बढ़ाना होगा।”  
_भोलू पासवान, मेयर, चास नगर निगम
#Earth_Day के अवसर पर वॉकथॉन व अन्य साफ-सफाई कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top